फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई युवाओं की मेहनत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 1209 युवा पुलिस व पीएसी में हुए भर्ती
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 1209 युवाओं की मेहनत रंग लाई है। इन युवाओं ने पुलिस व पीएसी परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन युवाओं का चयन पुलिस व पीएसी में आरक्षी पद के लिए हो गया है। पुलिस व पीएसी में भर्ती होने के बाद ये युवा व इनके परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पुलिस व पीएसी में आरक्षी पद पर 41 हजार 520 भर्ती निकाली थी। पिछले महीने इसकी परीक्षा हुई थी। परीक्षा में जिले भर के युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। युवा लंबे समय से पुलिस की तैयारी कर रहे थे। नेहरू स्टेडियम से लेकर गांवों में सड़कों पर युवा दौड़ लगाते देखे जा सकते थे। पुलिस व पीएसी का परिणाम प्रदेश सरकार ने घोषित कर दिया है। जिले के 1209 युवाओं ने पुलिस भर्ती की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन युवाओं में बड़ी संख्या में में युवतियां भी शामिल हैं। खास बात यह है कि काफी युवाओं को भर्ती में सफल होने का पता तक नहीं था। युवाओं को उनके साथियों ने फोन पर इसकी सूचना दी। बिजनौर निवासी शुभम राठी के अनुसार वह अपनी मेहनत के बल पर भर्ती हुआ है। प्रदेश सरकार की भर्ती प्रक्रिया ईमानदारी से पूरी हुई है। शुभम राठी के अनुसार प्रदेश सरकार ने अपराधियों के खिलाफ पुलिस को खुली छूट दे रखी है। पुलिस अपराधी पर बिना किसी दबाव के कार्रवाई करेगी तो ही अपराध से मुक्ति पाई जा सकती है। शुभम के अनुसार वह पूरी ईमानदारी से पुलिस में प्रदेशवासियों की सेवा करेगा। पुलिस में भर्ती हुए युवा ईमानदारी से काम करके पुलिस की नई छवि गढ़ेंगे। आरआई रामशरण सिंह के मुताबिक परीक्षा की सभी औपचारिकताएं मुरादाबाद में हुई हैं। कौन पास हुआ कौन नहीं ये आंकड़ा मुरादाबाद कार्यालय के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें