फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम व वीवी पैट का दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम और वीवी पैट का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों को ईवीएम और वीवी पैट की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण बीईएल बंगलूरू और बीईएल पंचकुला से प्राप्त हुई एम तीन मॉडल की मशीनों के माध्यम से दिया गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अटल कुमार राय की अध्यक्षता में ईवीएम और वीवी पैट कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन के प्रयोगार्थ थर्ड जेनरेशन अर्थात एम-तीन मॉडल की ईवीएम, वीवीपैट जनपद को प्राप्त हुई हैं, जोकि पूर्व की ईवीएम और वीवी पैट अर्थात एम-2 मॉडल से काफी ज्यादा कार्यक्षम है। एडीएम अवधेश कुमार मिश्र ने सभी खंड विकास अधिकारियों, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के सभी अधिशासी अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि सभी अधिकारीगण प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात अपने से संबंधित क्षेत्रों में सभी मतदान केन्द्रों पर, विकास खंडों पर, नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत व स्कूल-कॉलेजों में कैंप लगाकर मशीन का प्रदर्शन करेंगे। बैठक में एडीएम अवधेश कुमार मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी उप-जिलाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें