फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारे लेखन का कार्य कर ग्रामीणों को जागरुक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवारों पर स्लोगन लिख किया ग्रामीणों को जागरूक
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी कालेज के एनएसएस इकाई की छात्राओं ने गांव नौरंगाबाद व दीत्तनपुर में चल रहे सात दिवसीय शिविर का पांचवां दिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान छात्राओं ने दीवारों पर स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिख ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
छात्राओं ने दीवारों पर स्वच्छता, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ , मतदान जागरूकता विषय जैसे बेटी अभिशाप नहीं वरदान है, बेटी सृष्टि का मूल आधार है आदि स्लोगन लिखे। शिविर में अपर्णा ने ध्यान योग का प्रशिक्षण दिया। ग्राम प्रधान सपना सिंह ने स्वयं सेविकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेविकाओं में सिमरन कपूर, आलताफ खानम, ममता सैनी, रूपा रानी, सना, निशा, कामाक्षी, अशरा नूर रही। कार्यक्रम में डा.कनक चौहान, डा.रेनू चौहान, उमेश, अर्जुन, रोहित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरएसएम डिग्री कालेज के रासेयो के शिविर में तीसरे दिन छात्राओं ने गांव में जाकर साक्षरता सर्वेक्षण कार्य किया। कस्तूरबा गांधी टोली में शामिल छात्राओं ने भोजन की व्यवस्था की। जिसमें रूकैय्या बानो, फरहीन, उज्मा परवीन, बुशरा परवीन, निशमा परवीन, शगूफी, सुमायला परवीन, सदफ परवीन रही। इस दौरान शिविर में डा.अमित कुमार गिरी, डा.दीप सौरभ, डा.राजेश सिंह चौहान, गजेंद्र प्रजापति, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें