फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को गुमराह कर रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को गुमराह कर रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ ने विश्व दलित परिषद के अध्यक्ष पर ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से धनगर जाति के व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया है। धनगर समाज ने डीएम से मिलकर मामले की जांच करा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला महामंत्री मदन पाल सिंह ने डीएम अटल कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गड़रिया की उप जाति धनगर अनुसूचित जाति में शामिल है। इसी के आधार पर शासन की ओर से धनगर समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने शुरू कर दिए। इसी बीच नगीना क्षेत्र के गांव अलीपुर मिट्ठल निवासी अनिल कुमार ने भी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवा लिया और आवश्यकता पड़ने पर उसने इसका प्रयोग किया। आरोप है कि विश्व दलित परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह ने उच्चाधिकारियों को गुमराह करते हुए अनिल को गड़रिया जाति का दर्शाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। ऐसा कर भूपेंद्र ने शासनादेशों का उल्लंघन कर निर्दोष को फंसाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें