फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा का परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मदरसा शिक्षा परिषद के वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। इसको लेकर विभाग ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया। परीक्षा फॉर्म भरने और जल्द जमा करने को कहा। फिलहाल गुरुवार तक विभिन्न कक्षा के 4392 छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरा जा चुका है। परीक्षा के लिए अन्य तैयारियों को पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव ने गुरुवार को आयोजित बैठक में कहा कि परीक्षा फॉर्म भरने में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित कर लें कि जो भी ऑनलाइन फॉर्म भर रहा है। किसी तरह की गलत सूचना तो नहीं दर्ज हुआ है।
परीक्षा फॉर्म भरने में एक दिन शेष है। छात्र छात्राओं का ब्योरा सावधानी से भरें। उन्होंने कहा कि जल्द ही परीक्षार्थियों का ब्योरा लॉक कर दें ताकि विभागीय स्तर पर फॉरवर्ड में देरी न हो। सीसीटीवी समेत अन्य उपकरण अविलंब लगा दी जाए। ताकि जांच के समय किसी तरह की दिक्कत न आए। इस दौरान गुलाम अब्बास, कुर्रत उल ऐन, असलम, जिल्ले मुस्तफा, अमीनुद्दीन, इमदाद आब्दी, अब्दुल कयूम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें