फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौड़ीपुरा के ग्रामीण सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़ीपुरा के ग्रामीण भी अंडरपास की मांग पर अडे़
विज्ञापन

धामपुर। गांव कौड़ीपुरा के ग्रामीणों ने फोरलेन पर अंडरपास का निर्माण कराने की मांग को लेकर मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। बताया कि यदि यह पुल नहीं बना तो क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन

गांव कौड़ीपुरा, नंगली लाड़न, गजरौला, बगदाद अंसार के ग्रामीण गांव कौड़ीपुुुरा में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने यहां पर फोरलेन पर कब्जा कर निर्माण रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुल का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर समस्या का निदान कराने की मांग की है। अधिकारिक सूत्रों से पता लगा कि उनके गांव के सामने अंडरपास सर्वे में पास है। फिर भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं करा रहा है। इस दौरान विपिन कुमार प्रजापति, बलवीर सिंह, मूलचंद, सीताराम, सुनील कुमार, विरमो देवी, पुष्पा देवी, सीता, राजो, सुदेशना, मुन्नी देवी, समुन, ममता, पूनम, दया देवी, छतरपाल सिंह, चौखे सिंह, मूर्ति, महावीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें