फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन ने साइकिल सवार की रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर/शिवाला कलां। नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर गांव फीना में शनिवार सुबह किसी वाहन की चपेट में आकर साइकिल पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के दामाद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव फीना निवासी राजकुमार (55) शनिवार सुबह तीन बजे साइकिल से नलकूप चलाने अपने खेत पर जा रहा था। सड़क पार करते समय किसी वाहन उसे टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि शव के टुकड़े काफी दूर तक बिखर गए। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को बुलाकर उसकी पहचान कराई और परिजनों को सूचना दी। राजकुमार के दामाद गांव सिंघा निवासी नीरज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, गांव राहुनंगली निवासी सीमा शर्मा नूरपुर से बाजार करके ई-रिक्शा से घर जा रही था। गांव तंगरौली में एक मोड़ पर रिक्शा पलटने से सीमा घायल हो गई। परिजनों ने उसे पीएचसी पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें