फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी बरतेंगे तो जान माल का नुकसान कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मौसम विभाग ने जिले में 72 घंटे के अंदर तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की घोषणा से किसानों में हड़कंप मचा है। आंधी और बारिश से होने वाले जान माल के नुकसान को सावधानी बरत कर कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

दो मई को जिले में तेज आंधी आई थी, 40 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक रफ्तार से हवा चली थी। आंधी से जिले में तीन बालिकाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। कहीं पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर तो कहीं दीवार गिरने से ये हादसे हुए थे। तीन बालिकाओं की मौत नहटौर और दो महिलाओं की मौत अफजलगढ़ क्षेत्र में हुई थी। पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति भी आंधी के कारण पटरी से उतर गई थी। पेड़ों के टूटकर विद्युत लाइनों पर गिरने की वजह से कई जगह तार टूट गए थे। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के अंदर तेज आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है। आंधी और बारिश को नहीं रोका जा सकता है और न ही पेड़ या दीवार के गिरने से, लेकिन सावधानी बरतकर इनके गिरने से होने वाले संभावित जान माल के नुकसान को तो रोका जा सकता है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार जिले में 72 घंटे में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। फायर स्टेशन बिजनौर प्रभारी प्रमोद कुमार के अनुसार जिलेवासी आंधी के दौरान सावधानी बरतें। किसी प्रकार की लापरवाही से जान माल को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


ये बरतें सावधानियां
- आंधी के दौरान हो सके तो सफर न करें।
- आंधी के दौरान किसी पेड़ के नीचे या उसकी जद में न खड़े हों।
- आंधी के दौरान किसी जर्जर मकान या दीवार के पास न खड़े हों।
- जर्जर मकान वाले परिवार आंधी को देखकर कहीं और शरण लें।
- आंधी के दौरान मोबाइल टावर के पास न खड़े हों।
- गांवों में कूड़ियों में सुलग रही आग को पानी डालकर शांत कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें