फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगेगी डायलिसिस यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। डायलिसिस कराने वालों को अब जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए जिला अस्पताल में जगह का चयन कर लिया गया है। पुरानी इमरजेंसी में इसके लगाने की उपयुक्त पाया गया है। डायलिसिस की छह मशीन और आरओ प्लांट को यहां पर स्थापित किया जाएगा। चार माह के अंदर इसके शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक द्वारा पश्चिम बंगाल के संजीवनी मल्टिस्पेशिलिटी हॉस्पिटल की डायलिसिस यूनिट को बिजनौर जनपद सहित प्रदेश के 35 जिलों में लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। संजीवनी हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर मलॉय बनर्जी ने बताया कि पूरे देश में उनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर डायलिसिस मशीनें लगाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के लिए फिलहाल बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, रामपुर, हापुड़, संभल आदि समेत 35 जिलों में ये मशीनें लगाने का ठेका अभी उन्हें दिया गया है।
जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट लगाने के लिए विभिन्न स्थान देखे गए। टीम ने पुरानी इमरजेंसी की ओपीडी का चयन किया है। सीएमएस राकेश दूबे ने बताया कि डायलिसिस यूनिट लगाने के लिए प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। जल्द ही जनपदवासियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। चिकित्सकों के अनुसार जब किडनी काम करना बंद कर देती है। उसके खराब होने पर रोगी के शरीर में विषैले तत्वों की संख्या बढ़ जाती है। तब रोगी को डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। जिला अस्पताल के लिए छह मशीनें लगाने का प्रस्ताव आया है। इसके अलावा डायलिसिस यूनिट में ही आरओ प्लांट स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें