फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अतीक को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अतीक को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर । ब्लॉक हल्दौर के शिक्षक डॉ. अतीक दानिश को जिले के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छाग्रही के रूप में मंगलवार को बिहार के चंपारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न देकर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। डॉ. अतीक दानिश के सम्मानित होने से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है ।
विज्ञापन

ब्लॉक हल्दौर के पूर्व माध्यमिक कंभौर के सहायक अध्यापक डॉ. अतीक दानिश पिछले काफी दिनों से स्वच्छता अभियान से जुडे़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वच्छता कार्यक्रम से जुडे स्वच्छाग्रही को बिहार के चंपारण में एक कार्यक्रम में संमानित किया। जिले के डॉ. अतीक दानिश को सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान के रूप में 51 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। डॉ. अतीक दानिश को मिले इस सम्मान से उनके परिजन और शुभचिंतक खुश हैं। डॉ. अतीक ने स्वच्छता अभियान से जुड़ कर कई गांवों को खुले में शौच मुक्त कराया। साहित्य से जुडे़ होने पर कई गीत व पुस्तकें भी लिखी है। स्वच्छ भारत मिशन पर भी एक पुस्तक लिखी है। उनके मार्गदर्शन में स्वच्छाग्रहियों के मार्गदर्शन के लिए स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित लघु फिल्म जिद शौचालय की को नेशनल अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें