फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष सामान्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने हवन में आहुतियां देकर वर्ग को सफल बनाने का संकल्प लिया। सामान्य वर्ग में शिक्षार्थियों के लिए हर घर से रोटी लाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

स्थित विवेक कॉलेज परिसर में हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान विभाग संघचालक महेश सपत्नीक रहे। मेरठ प्रांत के प्रांत प्रचारक धनीराम, सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर, विभाग प्रचारक राजकुमार, जिला प्रचारक सचिन, जिला संघचालक डा.टीसी अग्रवाल, जिला कार्यवाह ललित, सह विभाग संघचालक मूलचंद्र, नगर प्रचारक अभिनव आदि ने मंत्रोच्चारण पर आहुतियां देकर संघ प्रथम वर्ष सामान्य वर्ग को सफल बनाने का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों को प्रसाद का वितरण किया गया। बैठक में मेरठ के प्रांत प्रचारक धनीराम ने कहा कि मेरठ में राष्ट्रोदय की सफलता और इतिहास रचने के बाद अब बिजनौर इतिहास बनाने जा रहा है। संघ के जिला बिजनौर में पहली बार दो जून से विवेक कॉलेज संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष सामान्य का आयोजन हो रहा है। इससे पहले प्रथम वर्ष वर्ग नगीना व धामपुर जिले में ही आयोजित होता रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार वर्ग में कई तरह के बदलाव है। इस वर्ग में समाज की सहभागिता के लिए हर घर से वर्ग में सम्मिलित होने वाले शिक्षार्थियों के लिए रोटी की व्यवस्था की जाएगी। वर्ग के 22 दिनों में संघ हर घर से रोटी लेने का प्रयास करेगा। वर्ग में यह बदलाव पहली बार किया जा रहा है। इससे पहले वर्ग स्थान पर ही रोटी बनाने की व्यवस्था की जाती थी। इस वर्ग में 400 शिक्षार्थी हिस्सा लेंगे। उन्होंने स्वयंसेवकों से वर्ग की हर व्यवस्था को दस मई तक पूर्ण करने का आह्वान किया। बैठक में विभाग प्रचारक प्रमुख संजय, सह विभाग प्रचार प्रमुख मयंक मयूर, जिला संपर्क प्रमुख प्रशांत महर्षि, जिला प्रचार प्रमुख अजय, नगर कार्यवाह राघव मेहरा, नगर संघचालक विकास लाटियान, जिला व्यवस्था प्रमुख अरविंद, नगर व्यवस्था प्रमुख कटार सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता डा.टीसी अग्रवाल व संचालन जिला कार्यवाह ललित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें