फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला । भागूवाला में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान ने आठ सफाई कर्मियों को साथ लेकर क्षेत्र में अभियान चलाया। ग्राम पंचायत की ओर से खरीदी गई नई ट्रैक्टर ट्रॉली से क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर लगे कूड़े के ढेरों को हटवाया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मोहम्मद अय्यूब ने पंचायत में तैनात चार सफाई कर्मियों के साथ चार अन्य सफाई कर्मियों को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर लगे कूड़े के ढेरों को हटवाने के साथ-साथ नालों के आसपास की झाड़ियों को भी साफ कराया गया। ग्राम प्रधान ने मक्खी, मच्छरों और कीटों के प्रकोप से बचने के लिए अपने आसपास गंदा पानी जमा न होने देने की सलाह दी। उन्होंने पॉलिथीन का इस्तेमाल भी न करने के लिए कहा। ग्राम प्रधान का कहना था कि ग्रामीणों की ओर से फेंकी गई पॉलिथीन नालों में पहुंचने से गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध होती है। जिससे मक्खी, मच्छरों का प्रकोप फैलता है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान तब तक चलाया जाएगा जब तक ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगे कूड़े के ढेरों को नहीं हटवा लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें