फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए शिक्षकों की होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । शासन के निर्देश कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर जिले के 55 परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू करने की तैयारी तेजी से शुरू की है। स्कूलों में शिक्षकों का चयन करने के लिए 15 मार्च को परीक्षा होगी। जिले के 150 शिक्षकों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जिले के परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू करने के निर्देश दिए थे। पहले चरण में जिले के 77 स्कूल चिह्नित किए गए थे। पर शिक्षकों द्वारा इसमें अधिक रुचि नहीं ली गई। बाद में शासन के निर्देश पर स्कूलों की संख्या घटा कर 55 कर दी गई है। 55 स्कूलों के लिए 150 शिक्षकों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वाले शिक्षकों की परीक्षा के उपरांत साक्षात्कार भी होना है। स्कूलों में एक अप्रैल से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा बच्चों को दी जानी है। इस बार शिक्षा सत्र 31 मार्च को समाप्त हो रहा है और नवीन शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू होना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक परीक्षा 15 मार्च को होनी है। जिन शिक्षकों ने अंग्रेजी माध्यम के लिए आवेदन किया है। उनको परीक्षा की सूचना भी कार्यालय द्वारा भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें