फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक कॉलेज परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विवेक कॉलेज में आयोजित टैलेंट हंट परीक्षा में सात हजार 125 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ठंड होने के बाद भी विद्यार्थियों ने परीक्षा में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि महाविद्यालय का उद्देश्य जिले में छिपी प्रतिभाओं का चयन कर उनकी सहायता करना है। परीक्षा की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। परीक्षा के लिये 11721 आवेदन आए। इनमें से 7125 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कॉलेज सचिव दीपक मित्तल ने बताया कि परीक्षा में सभी प्रश्न सही करने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपये का पुरस्कार नगद दिया जाता है। इसके अलावा प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा 500 सांत्वना पुरस्कार दिये जाते हैं। कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस परीक्षा का रिजल्ट एक मार्च को घोषित होगा। जिन विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है वे अपना रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में विवेक कॉलेज की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। परीक्षा को सफल आयोजन में डा.दीप्ती डिमरी, डा.राजीव चौधरी, डा.सौरभ शर्मा, डा.मीता अग्रवाल, डा.संदीप अग्रवाल, डा.हितेश शर्मा, डा.रिजवान अहमद, डा.विशाल, सर्वेश शीतल, पुष्पा जोशी, अरविंद, कोमल, विश्वजीत, अंकुर शर्मा, अप़ित, स्मिता, प्रियंका आदि प्रवक्ताओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें