नींदडू़ । विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत 38 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन किए हैं।
सोमवार को प्रधानमंत्री की सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत नींदडू़ में शिविर लगाकर विद्युत विभाग की ओर से 38 एपीएल, बीपीएल उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन दिए गए। इस अवसर पर एसडीओ भगवंत सिंह, अवर अभियंता मितेश कुमार, अतीक अहमद, नुजहत जीलानी, अवनेश कुमार, मेघराज सिंह तथा राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। नए उपभोक्ताओं को जल्दी ही एलईडी बल्ब, दो स्विच, एक सॉकिट, मीटर सर्विस एवं केबिल नि:शुल्क दिए जाएंगे। गौरतलब है कि शासनादेश के चलते विभाग अधिकारियों को 16 और 17 दिसंबर को शिविर लगाकर कनेक्शन देने थे, किंतु किसान आंदोलन के चलते कार्यक्रम में व्यवधान आने से इसे समय पर पूरा नहीं किया जा सका। पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सोमवार को कनेक्शन दिए गए।
पांच व्यक्तियों को कंबल वितरित
नींदडू़ (ब्यूरो)। गरीब व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए शासन की ओर से वितरित किए जाने के लिए बाजीदपुर-बीरू के हिस्से में केवल पांच कंबल आए। सोमवार को राजस्व विभाग के लेखपाल अजीत सिंह द्वारा पष्पा, मुन्नी, हसीना, छुट्टन और शाहीन को वितरित कर दिया गया। काफी लोग कंबल पाने से रह गए। इस अवसर पर अथर हुसैन, जावेद अख्तर, मोहम्मद आशू, इकबाल अहमद तथा शादि आदि मौजूद रहे।