बिजनौर। एडीएम प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी मदन सिंह गर्ब्याल ने आरजेपी बिजनौर मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया है। एडीएम ने आर ओ व एआरओ से मतगणना निष्पक्ष कराने के बारे में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
आरजेपी इंटर कालेज मतगणना केंद्र पर नगरपालिका बिजनौर, हल्दौर व नगर पंचायत झालू , मंडावर की मतगणना होगी। मतगणना चार कक्षों में होंगी। एडीएम को बताया गया कि बिजनौर नगरपालिका में अध्यक्ष की मतगणना के लिए 18,वार्ड़ सदस्य के लिए 13, हल्दौर नगरपालिका में अध्यक्ष की छह व वार्ड सदस्य की चार, झालू व मंडावर नगरपंचायतों में अध्यक्ष पद की मतगणना के लिए पांच-पांच तथा वार्ड सदस्य की मतगणना के लिए चार चार टेबिल लगी है।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
बिजनौर। मतगणना के दौरान बिजनौर में बैराज की ओर से आने जाने वाले वाहन चक्कर रोड से निकलेगें। आरजेपी इंटर कालेज के सामने से कोई वाहन नही निकलेगा। सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक मतगणना आरजेपी इंटर कालेज में होगी। कालेज के सामने से वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।