फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजलगढ़ के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला। भारतीय किसान यूनियन ने राजगढ़ रेंज कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भाकियू नेताओं ने अफजलगढ़ ब्लॉक के कहरीपुर गांव में विस्थापन के विरोध में अफजलगढ़ के प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजगढ़ वन रेंज कार्यालय परिसर में भाकियू ने धरना दिया। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि मथनपाल जैसे किसानों की जमीन, जिसका राजस्व विभाग ने भी सीमांकन किया हुआ है, पर वन विभाग ने अवैध कब्जा किया हुआ है। ऐसी जमीनों को वन विभाग से कब्जा मुक्त कराया जाएगा। वन विभाग अपने जानवरों को जंगल में रखे और किसानों को होने वाली जानमाल की हानि को रोकने के प्रति वन विभाग के अधिकारी गंभीर हों। साथ ही फसलों को क्षति पहुंचने से रोका जाए।
किसान नेताओं ने मांग की कि वन विभाग किसानों को अपने पेड़ काटने और उन्हें अन्यत्र ले जाने पर परेशान न करे। ब्लॉक महामंत्री अवनीश कुमार ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पांच दिसंबर को जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता और अवनीश कुमार के संचालन में हुई धरना सभा में पहुंचे वन रेंजर विजेंद्र मलिक को किसान नेताओं ने अपने बीच बैठा लिया। धरना सभा में अवनीश कुमार, नरदेव, दिनेश कुमार, हुकुम सिंह, पवन कुमार, जितेंद्र, मुकेश राजपूत, बेगराज सिंह, बिट्टू, रोहित, फुरकान, आफाक, योगेंद्र, बालकराम आदि किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें