चांदपुर (ब्यूरो)। भाकियू की पंचायत में वक्ताओं ने अफजलगढ़ में वन विभाग की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया। डाक बंगले पर अशोक कुमार की अध्यक्षता और सुधीर कुमार के संचालन में हुई पंचायत में जिला महासचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महासचिव ने अफजलगढ़ में वन विभाग की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में चल रहे धरने के संबंध में भाकियू समस्त वन रेंज कार्यालयों पर कब्जा करेगी। पंचायत में चांदपुर वन रेंज पर एक दिसंबर को कब्जा करने का निर्णय लिया। पंचायत में राकेश प्रधान, गजराम सिंह, हरि सिंह, मुखिया रामफल सिंह, कुलदीप शर्मा, गजेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, उस्मान, रोहिताश सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
सम्मेलन में पार्टी की मजबूती पर बल दिया
चांदपुर (ब्यूरो)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की चांदपुर कमेटी के सम्मेलन में वक्ताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। गांव अलावलपुर में अमर सिंह सैनी के नेतृत्व में हुए सम्मेलन में महेश शर्मा को मंत्री चुना गया। नौ और दस दिसंबर को गांव नांगल सोती में होने वाले सम्मेलन के लिए महेश शर्मा और चंद्रशेखर को प्रतिनिधि बनाया गया है। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाए जाएंगे। सम्मेलन के अंत में कामरेड बदरूल हसन की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सम्मेलन में महेश शर्मा, जितेंद्र सिंह, चंद्रशेखर शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।