तनाव दूर कराने को खेल कराए
बिजनौर। गॉडविन क्लासेज के संस्थापक अंकित शर्मा ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आईआईटी और एनईईटी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट और बैडमिंटन मैच कराए। क्रिकेट में टीम ए थ्री ने टीम ए वन को चार विकेट और ए थ्री ने ए टू को 15 रन से हराया। टीम ए वन के कप्तान गणित के अध्यापक विंध्यप्रताप, ए टू के कप्तान अनुज वर्मा, ए थ्री के कप्तान अंकित शर्मा रहे। तनु राजपूत, रिया, शिवानी राजपूत, शिवांगी, आर्ची गोयल ने शानदार प्रदर्शन किया। अंकित शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों का तनाव दूर करने के लिए यह खेल कराए गए थे।
खाते आधार से कराएं लिंक
गजरौलाशिव। पीएनबी की शाखा गजरौलाशिव के प्रबंधक देशराज सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से अपना खाता 31 दिसंबर तक आधार से लिंक कराने को कहा है। आधार नंबर से लिंक न होने वाले खाते इसके बाद बंद हो जाएंगे।