100 मीटर दौड़ में महताब, सहरुमा प्रथम
मंडावर (बिजनौर)। विकास मोहम्मदपुर देवमल की दो दिवसीय वार्षिक मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर और खेल ध्वज फहरा कर किया।
गांव शेखुपुरा में शनिवार को जिला व्यायाम शिक्षक पीसी चक्रवर्ती, खंड़ शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला मंत्री दुष्यंत कुमार, जितेंद्र भुटार की देखरेख में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ में महताब, सुमित, अरमान, बालिका वर्ग में फरहाना, रेणू, हुमैरा, 200 मीटर दौड में फरहाना, रेणू और हुमैरा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में अरमान प्रथम रहा। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड में शुभम, देवेंद्र और आलम ने प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़ में मोहन, दीपक और सुंदर, बालिका वर्ग 100 मीटर में सहरुमा, अनू और नाजिया ने प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट में मुंढाला की टीम प्रथम व बांकपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। अन्याक्षरी में गजरौला प्रथम, फरीदपुर भोगी द्वितीय, योगा में स्वाहेड़ी प्रथम व किशनपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया । इस मौके पर बीईओ अजय कुमार, संजीव कुमार, कविता चौधरी, तरनजीत सिंह, दीपिका, चंद्रपाल सिंह, उमा अग्रवाल, अनिता शर्मा, प्रशांत राणा, धर्म सिंह, रईस अहमद, हरवंत सिंह, तारिक अलीम, ताजवीर सिंह, जितेंद्र भुटार, यतीश कुमार, पूनम रानी, सुलक्ष्णा आर्य, अमित कुमार सहित कई शिक्षकों ने सहयोग किया। दूसरी ओर, जिला व्यायाम शिक्षक पी सी चक्रवर्ती ने बताया कि 19 नवंबर को ब्लॉक की क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न होगी। शनिवार को विजयी खिलाड़ियों को बीईओ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।