फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूनानक देव के जन्मदिन पर नगर कीर्तन निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुनानक देव के जन्मदिन पर नगर कीर्तन
विज्ञापन

चांदपुर । सिख पंथ के प्रथम पातशाही गुरुनानक देव के 549वें जन्मदिन पर अटूट लंगर का आयोजन किया गया। नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन

गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के तत्वाधान में शनिवार को रामलीला मैदान में अटूट लंगर का आयोजन किया गया। गुरु ग्रंथ का अखंड पाठ किया गया। उसके बाद नगर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में चल रहे अखाड़े में युवा अपने करतब दिखाकर दर्शकों को हैरत में डाल रहे थे। संयुक्त नेतृत्व में बीबीयों का जत्था गुरुवाणी का गान करता चल रहा था। शोभायात्रा में पंच प्यारों की अगुवाई में फूलों से सुसज्जित वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी विराजमान थी। नगर कीर्तन रामलीला मैदान से शुरू होकर फौव्वारा चौक, नेहरू चौक, ढाली बाजार, शिव मूर्ति, बाजार बजरिया, सरगम बाजार, स्याऊ, बिजनौर बाईपास रोड होते हुए गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर कीर्तन का अनेक स्थानों पर स्वागत किया। इसमें रविंद्र सोनू, साजन सिंह लोहिया, अच्छन सिंह, शैलेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह रॉकी, गुरुदयाल सिंह पोथीवाल, प्रभु दयाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें