फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु एवं विद्या मंदिर की खूलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में विभागीय तीन संकुलों की कक्षा एक से पांच तक की खेलकूद प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नगीना के थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर दौड़, गोलाफेंक खोखो और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खोखो में किरतपुर प्रथम व अफजलगढ द्वितीय जबकि कबड्डी में धामपुर प्रथम और नहटौर द्वितीय प्राप्त किया। कुश्ती में 27 किलो वर्ग में नवीश चांदपुर प्रथम, दीक्षित बिजनौर दूसरे स्थान पर रहा। खेलकूद प्रतियोगिता विभाग प्रमुख प्रधानाचार्य धामपुर शिवकुमार व प्रधानाचार्य अफजलगढ़ मोहन सिंह के संचालन में सम्पन्न हुई। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य नगीना नरेश कुमार, स्वर्ण सिंह, तोताराम, अशोक वर्मा, राजवीर, सतेंद्र, दयाराम, महेश, पद्म, महावीर आदि रहे। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी नगीना संजय प्रताप सिंह को स्मृति शिशु मंदिर कमेटी के राकेश कर्णवाल, हेमंत कुमार, डा जसवंत सिंह चौहान ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में
धामपुर के नावेद प्रथम
बिजनौर के सुंदर द्वितीय
हल्दौर के यश कुमार तृतीय

100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में
धामपुर की सिमरन प्रथम
नूरपुर की प्रेरणा सैनी द्वितीय
बिजनौर की सोनिया तृतीय

200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में
मनीष धामपुर प्रथम
आशीष अफजलगढ, द्वितीय
सुशांत किरतपुर तृतीय

200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में
निलाक्षी धामपुर, प्रथम
शिवानी किरतपुर, द्वितीय
सिमरन नजीबाबाद तृतीय

700 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में
सुंदर बिजनौर प्रथम
आयुष चांदपुर द्वितीय
यश हल्दौर, तृतीय

700 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में
प्रीती किरतपुर, प्रथम
सुनीती नूरपुर, द्वितीय
मोनिका बिजनौर तृतीय

गोला फेंक छात्र में
विकास धामपुर, प्रथम
देव नजीबाबाद, द्वितीय
राजदीप नगीना तृतीय

गोला फेंक छात्रा वर्ग में
सुनिती नूरपुर, प्रथम
पारूल नहटौर, द्वितीय
मीनाक्षी धामपुर तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें