फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी को अधूरा मिला शिकायत रजिस्टर, हैड मौहर्रिर मौके पर ही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी को अधूरा मिला शिकायत रजिस्टर,
विज्ञापन

सफाई अच्छी न मिलने पर एसओ को लगाई फटकार
फोटो 7,8
कोतवालीदेहात। डीआईजी ओंकार सिंह के औचक निरीक्षण में थाने की अनियमितताएं खुलकर सामने आ गईं। डीआईजी ने शिकायत रजिस्टर पूरा नहीं मिला। इस पर एसपी अतुल शर्मा ने हेड मोहर्रिर को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। डाक मुंशी के वर्दी में न होने पर ऑफिस से बाहर निकाल दिया। थाने में अव्यवस्था देखकर डीआईजी ने एसओ अजय कुमार सिंह को जमकर हड़काया। निरीक्षण के बाद व्यवस्था सुधारने के लिए डीआईजी एसपी देहात दिनेश सिंह व सीओ महेश कुमार को थाने में ही छोड़कर गए।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित समाधान दिवस का डीआईजी ओंकार सिंह ने एसपी अतुल शर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। डीआईजी ने जांच में पाया कि समाधान दिवस का शिकायत रजिस्टर पूरा नहीं था। इसे देखकर डीआईजी ने हेड मोहर्रिर बिजेंद्र सिंह को हड़काया। एसपी ने बिजेंद्र सिंह को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। कंप्यूटर रूम में निरीक्षण के दौरान डाम मुंशी प्रमोद कुमार सादे कपड़ों में मिले। डीआईजी ने उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया। निरीक्षण में एक धूल लगी टूटी कुर्सी पर दरोगा का कैप रखा होने पर भी डीआईजी ने पुलिसकर्मियों की जमकर क्लास ली। डीआईजी ने थाने में सफाई व्यवस्था अच्छी न मिलने पर एसओ अजय कुमार सिंह को हड़काते हुए व्यवस्था में सुधार करने को कहा। उन्होंने कहा कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसएसआई संजय सिंह, दरोगा गजेंद्र सिंह, एसआई एसपी सिंह व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें