फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसबीडी कालेज की शिक्षिकाओं ने किया शिक्षण कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसबीडी कॉलेज में हुई तोड़फोड़ और शिक्षिकाओं से अभद्रता के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तीसरे दिन भी शिक्षण कार्य का बहिष्कार रहा। शिक्षिकाओं ने चेतावनी दी कि जब आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक शिक्षण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उधर, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विवेकराज सोनी का कहना है कि जब तक छात्राओं की समस्याओं का निदान नहीं होता, वे चैन से नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

तीन दिन पहले अभाविप के कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल की छात्राओं की समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर प्रदेेेश मंत्री विवेक राज सोनी के नेतृत्व में एसबीडी कालेज में कक्षाओं को बहिष्कार कराने के बाद तोड़फोड़ की थी। आरोप है कि विरोध करने पर कई शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता की गई थी। इसमें कई शिक्षिकाओं को चोट भी आई थी। इस दौरान मची अफरातफरी में कई छात्राएं बेहोश हो गई थी। इस मामले में विद्यार्थी परिषद और कॉलेज प्रशासन की ओर से एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। मगर, पुलिस ने जांच के नाम पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शिक्षिकाएं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को प्राचार्य डा. पूनम चौहान के नेतृत्व में कोतवाल राजेश चौहान से मिली थी। चेताया था कि जब पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करती है, तब वह कॉलेज में शिक्षण कार्य नहीं करेंगी। कोतवाल ने जल्द जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ सुशील कुमार का कहना है कि पुलिस जांच के बाद ही कार्रवाई करेेगी।
उधर, शनिवार को विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री का कहना कि वे छात्राओं की समस्या का निदान कराने को संघर्ष कर रहे है। यह उनका कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है। जब तक प्रशासन की ओर से प्रशासन तंत्र के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें