फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक के नीचे दबकर बालिका की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर) (ब्यूरो)। स्योहारा-मुरादाबाद मार्ग पर मिनी ट्रक के पलट जाने से एक बालिका की दब कर मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह एक साइकिल सवार अपनी तीन साल की बच्ची के साथ कांठ की तरफ जा रहा था। पीछे से तेज गति से आ रहे मुर्गियों से भरे मिनी ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। साइकिल और बच्ची ट्रक के नीचे आ गए , जबकि पिता दूर जाकर गिरा। साइकिल चालक सर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गया जबकि ट्रक के नीचे दब जाने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पिता को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। वहीं बच्ची के शव को ट्रक के नीचे से निकालने के लिए पुलिस ने पहले तो एक ट्रैक्टर लगाकर उठाने की कोशिश की। ट्रैक्टर से गाड़ी नहीं उठी तो पुलिस ने जेसीबी मशीन लगाकर ट्रक को उठवाया और शव निकाला जा सका। घायल व्यक्ति की पहचान गांव रतनपुरा थाना स्योहारा के मुनिराज (30) और बच्ची की पहचान मुनिराज की पुत्री अंशिका (3) के रूप में हुई। मुनिराज को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। शव पीएम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें