जिले में कोरोना के 41 नए मरीज मिले
बिजनौर। जनपद में बुधवार को कुल 7172 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से 41 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 7131 नेगेटिव निकले। अब सक्रिय उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 693 पर पहुंच गई है।
बुधवार को कुल 41 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 14 हजार 415 पर पहुंच गया है। इसी बीच राहत भरी बात ये है कि 13 हजार 623 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं, जबकि 99 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। नए मरीजों में 19 की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में और शेष का रैपिड एंटीजन किट में हुई जांच में पता चला है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के अनुसार अभी 6557 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। बुधवार को कुल 4986 लोगों की कोरोना जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है, जो काफी सुकून देने वाली बात है। उन्होंने सभी से अपने घरों में ही रहने की अपील की, जिससे कोरोना संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने में आसानी हो।