फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 गांवों में 40 प्रतिशत लाइनलॉस

विज्ञापन
विज्ञापन
50 गांवों में 40 प्रतिशत लाइनलॉस
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में शामिल 60 फीडरों में से दस फीडरों के 50 से ज्यादा ऐसे गांव हैं, जिनमें बिजली चोरी होने के कारण 40 प्रतिशत तक का लाइनलॉस हो रहा है। इन क्षेत्रों में बिजली चोरी को रोकने के लिए अप्रैल माह से आठ मई तक 38 दिनों में करीब 250 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट कायम कराई जा चुकी है।
विद्युत वितरण खंड धामपुर द्वितीय के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि उनकी डिवीजन में कुल 62 फीडर हैं। 10 ऐसे फीटर हैं, जहां 40 प्रतिशत लाइनलॉस है। इन फीडरों में भूतपुरी, गंगाधरपुर, स्योहारा प्रथम, स्योहारा द्वितीय, भोगपुर, मीरापुर, धरमपुरा, राजा का ताजपुर, रायपुर आदि शामिल हैं। डिवीजन में औसतन लगभग 12 प्रतिशत लाइन लॉस है। अप्रैल माह से अब तक करीब 250 से अधिक लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। शनिवार को भी 75 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कायम हुई। इन सभी दस फीडरों पर करीब 50 से ज्यादा गांव शामिल हैं। उनकी डिवीजन में 372 गांवों में करीब सवा लाख बिजली के कनेक्शन है। 5200 बिजली के निजी नलकूपों के कनेक्शन है। करीब 80 करोड़ की बकाया है। इनमें से 18 करोड़ से ज्यादा की बकाया निजी नलकूप उपभोक्ताओं पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6500 से ज्यादा लोगों के कनेक्शन कटे
एक्सईएन का कहना है कि क्षेत्र के सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश हैं कि वे कहीं पर भी बिजली चोरी न होने दें। रात में भी यदि बिजली चोरी को रोकने के लिए छापेमारी की जरूरत है तो इसमें लापरवाही न बरतें। बिजली चोरी करने वालों से निगम के अधिकारियों की कोई सहानुभूति नहीं है। दस हजार से ऊपर के 6500 से ज्यादा लोगों के बकाया जमा न करने पर बिजली के कनेक्शनों को काटा गया है। निगम की ओर से गांवों के टॉप टेन बकायेदारों के नामों की सूची ग्राम प्रधान के आवास और पंचायत घरों की दीवारों पर चस्पा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें