बिजनौर। ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान में जिलेभर में 3,65,911 डुप्लीकेट वोटर पाए गए हैं। इनमें से 17,343 वोटरों के नाम अब तक सूची से हटाए जा चुके हैं, जबकि अन्य वोटर का अभी सर्वे चल रहा है। आधार कार्ड के आधार पर बीएलओ इन डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन करने में लगे हुए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में जो सूची भेजी गई थी, उसमें नजीबाबाद तहसील में डुप्लीकेट वोटरों की संख्या सबसे अधिक पाई गई है। यहां नजीबाबाद ब्लॉक में 61614 और किरतपुर ब्लॉक में 17876 डुप्लीकेट वोटर दर्ज हुए। नगीना तहसील के कोतवाली क्षेत्र में 56071 नाम दोहराव में आए, जबकि अफज़लगढ़ ब्लॉक में 24275 और धामपुर में 29104, स्योहारा में 17408 वोटरों के नाम एक से अधिक स्थानों पर मिले।
बिजनौर तहसील के मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 39753 और हल्दौर में 27439 डुप्लीकेट वोटर पाए गए। इस रिपोर्ट के आधार पर जिलेभर में बीएलओ के माध्यम से सत्यापन कार्यक्रम चलाया गया है। बीएलओ गांव में घर-घर पहुंचकर दिए गए नामों का सत्यापन उनके आधार कार्ड की आखिरी चार अंक से कर रहे हैं। इन्हें बीएलओ एप में डालकर डाटा फीड किया जा रहा है। तीन नवंबर तक जिलेभर की सभी पंचायतों में डुप्लीकेट पाए जाने पर 17343 नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं।
डिलीट किए गए वोटरों की संख्या मोहम्मदपुर देवमल में 3829, हल्दौर में 2630 और नजीबाबाद में 2987 रही। इन तीनों ब्लॉक में अब तक सबसे ज्यादा नाम हटाए जा चुके हैं।
ब्लॉकवार स्थिति (3 नवंबर 2025 तक)
ब्लॉक
डुप्लीकेट वोटर डिलीट वोटर
अफज़लगढ़ 24,275
842
धामपुर
29,104
302
नहटौर 19,417
972
स्योहारा 17,408
676
कोतवाली
56,071
2,038
जलीलपुर 37,344
660
नूरपुर
35,610
1,310
नजीबाबाद
61,614
2,987
किरतपुर
17,876
1,097
मोह. देवमल 39,753
3,829
हल्दौर 27,439
2,630
कुल
3,65,911
17,343
अब तक की कार्रवाई
-3,65,911 डुप्लीकेट वोटर की पहचान हुई
-17,343 वोटरों के नाम हटाए गए
-151130 वोटर का सत्यापन होना शेष
-1123 ग्राम पंचायतों में चल रहा है सत्यापन
-आयोग की ओर से ग्राम पंचायतों में जो डुप्लीकेट वोटर की लिस्ट आई है, उसका सत्यापन किया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। उसकी रिपोर्ट लगातार आयोग को भेजी जा रही है।
-विनय कुमार, एडीएम प्रशासन, बिजनौर