फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिलाओं ने व्रत रखकर तुलसी माता का किया शृंगार

Mon, 03 Nov 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना के बड़ा मंदिर में आयोजित शालिग्राम- तुलसी विवाह पर हवन पूजन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नगीना। रविवार की शाम शालिग्राम-तुलसी विवाह के अवसर पर बड़ा मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रख शाम के समय तुलसी माता का चुन्नी आदि से शृंगार किया।
विज्ञापन

अखंड ज्योत के साथ तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने विवाह की रस्मों को पूरा किया और तुलसी माता से आशीर्वाद प्राप्त किया। ढोलक की थाप पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। तुलसी विवाह की कथा का गुणगान मंदिर के पुजारी द्वारा किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शालिग्राम व तुलसी माता को वस्त्र अर्पित किए। पुजारी ने बताया कि आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पूरे वर्ष घर में सुख-शांति बनी रहती है।
यज्ञ में बताया तुलसी पूजन का महत्व

बिजनौर। गायत्री शक्ति पीठ पर तुलसी पूजन कर तुलसी विवाह दिवस मनाया गया। बिजेंद्र राठी और नरेश बालियान ने यज्ञ कराया। बिजेंद्र राठी ने तुलसी पूजन कराकर उसके महत्व पर प्रकाश डाला। माता तुलसी का आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ आयुर्वेदिक महत्व भी बताया। यज्ञ के यजमान केदारनाथ साहू और नर्मदा साहू रहे। यज्ञ में हुक्म सिंह शास्त्री, इंजीनियर राम पाल सिंह, कुंवर देव सिंह, प्रेम प्रताप सिंह, नरेश गुप्ता, ओमपाल सिंह, वीरवती देवी, दीप्ति शर्मा, कुशाग्र शर्मा आदि श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें