नगीना के कृष्ण गोपाल महाविद्यालय में परीक्षा के लिए आए छात्र छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग करते ?
- फोटो : BIJNOR
36 और संक्रमित, 1743 नेगेटिव
बिजनौर। जनपद में 36 और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनके साथ में 1743 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। नए मरीजों को मिलाकर जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2092 हो गई है। इनमें से अब तक 1521 लोगों ने कोरोना को हराया है, जबकि 24 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 547 हो गई है।
जिले में रोजाना कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। सोमवार को भी कुल 36 कोरोना संक्रमित केस मिले। इनके साथ में 1743 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब कुल पॉजिटिव केस की 2092 हो गई है। एक्टिव पॉजिटिव केस 547 हैं। अब तक ठीक हुए पॉजिटिव केस 1521 हैं। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के मुताबिक कुल 81 हजार 406 सैंपल जांच को लिये गए हैं। इनमें से अब तक 77 हजार 868 नेगेटिव आ चुके हैं। वर्तमान में लंबित रिपोर्ट की 1446 है। अब तक कोरोना से 24 मौत हुई हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र के 13, मोहम्मदपुर, अफजलगढ़ विकास खंड इलाके के छह-छह, नजीबाबाद, स्योहारा ब्लॉक क्षेत्र के तीन, हल्दौर विकास खंड क्षेत्र के दो और कोतवाली देहात तथा जलीलपुर ब्लॉक इलाके के एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।