फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यातायात माह में 20 दिन में 32 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। यातायात माह में सड़क हादसों में काफी लोगों की जान चली गई हैं। पिछले 20 दिनों में 32 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवां चुके हैं। दुर्घटनाओं में हुई मौत से कई परिवार उजड़ गई। कुछ लोगों ने अपने घर का इकलौता बेटा ही खो दिया। ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार, ओवरलोड वाहन की चपेट, कोहरे की वजह से हुए हैं।


- एक नवंबर को शेरकोट के गांव तिपरजोत निवासी सोमपाल (40) पुत्र कुंवर सिंह की बाइक बैलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा हदकपुर-उमरपुर मार्ग पर हुआ था।
विज्ञापन

- नजीबाबाद में मोटा महादेव मंदिर के पास डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें टांडा रतन निवासी विनोद देवी (50) पत्नी रोशनलाल की मौत हो गई।

- दो नवंबर को बिजनौर में सांड़ से बचाने के चक्कर में कार पलट गई। इसमें सारांश भारद्वाज(25) पुत्र सुशील शर्मा निवासी मोहल्ला पंचवटी कॉलोनी, अनिरुद्ध कोहली (23) पुत्र पुनीत कोहली निवासी सिविल लाइन, अश्विनी राजपूत(23) पुत्र अतुल राजपूत निवासी नई बस्ती की मौत हो गई।
- तीन नवंबर को नजीबाबाद के गांव जट्टीवाला निवासी पवनजीत सिंह (20) पुत्र जसवंत सिंह की आमने-सामने की बाइक टक्कर में मौत हो गई।

- चार नवंबर की शाम को स्योहारा में बाइक सवार गिजाला फिरदौस (30) पत्नी नाजिर अहमद निवासी, अम्हेड़ा की टक्कर से मौत हो गई।
- पांच नवंबर को नींदडू में बाइक सवार 65 वर्षीय रामेश, 16 वर्षीय लक्की निवासी शाहपुर शप्पर उर्फ खदाना की रोडवेज की टक्कर से मौत हो गई।

- छह नवंबर को नूरपुर के गांव हसुपुरा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कुमखिया निवासी अनुज कुमार की मौत हो गई।
- शेरकोट में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सवार किरणपाल (25) पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी फरीदपुर एहतमाली, धनौरा मंडी की मौत हो गई।

- नौ नवंबर को अफजलगढ़ में पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी दी। पिकअप चालक पीलीभीत के थाना गजरौला के गांव बेजूनगर निवासी दिनेश (35) पुत्र सत्यपाल की मौत हो गई।
-नौ नवंबर की देर रात छोइया नहर में कार गिर गई। इस हादसे में नया गांव निवासी भोले उर्फ विपिन (38) पुत्र छोटे सिंह की मौत हो गई।

-पैजनिया में ट्रैक्टर की टक्कर से मोपेड सवार अनिल (45) पुत्र निहाल सिंह की मौत हो गई।
-10 नवंबर को बढ़ापुर क्षेत्र के गांव तैयबपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास बाइक फिसलकर गिर गई। इसमें गांव बासोवाला निवासी 16 वर्षीय प्रियांशु की मौत हो गई।

- 11 नवंबर को बाइक सवार चांदपुर के गांव अलीयारपुर उर्फ अजुपुरा निवासी 19 वर्षीय विशाल की बैलगाड़ी से टकराकर मौत हो गई।
- शेरकोट के गांव शहजादपुर निवासी सुनीता की सड़क हादसे में मौत हो गई।

- 14 नवंबर को नजीबाबाद के गांव अकबरपुर चौगांवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें जाब्तागंज निवासी 20 वर्षीय रितिक की मौत हो गई।
- 14 नवंबर को अफजलगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार निछतर सिंह (70) पुत्र जागर सिंह की मौत हो गई।

- 16 नवंबर को धामपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से टेंपो सवार दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।
- 18 नवंबर को जलालाबाद के पास मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गन्ने से भरे ट्रक ने गांव हुसैनपुर उर्फ असदुल्लापुर निवासी अनुज कुमार (27) पुत्र नरपाल सिंह को कुचल दिया था।
विज्ञापन

-19 नवंबर को नूरपुर से घर लौट रहे गांव अस्करीपुर निवासी बाइक सवार 22 वर्षीय आकाश को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
-19 नवंबर की देर शाम किरतपुर-छितावर संपर्क मार्ग पर दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार 44 वर्षीय राजीव शर्मा, मोहित की मौत हो गई।
- 20 नवंबर को नहटौर क्षेत्र में गांव धींगरपुर के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई। इसमें नहटौर के मोहल्ला नौधा निवासी रविंद्र (24) पुत्र धर्मवीर, दीपक (23) पुत्र धर्मपाल, मोहल्ला शेखान निवासी ऋतिक (22) पुत्र भोपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें