फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जारी हुए दो हजार रुपये, चयनित किसानों को दिए प्रमाण पत्र

Mon, 25 Feb 2019 12:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नजीबाबाद। एसडीएम एवं भाजपा प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। नजीबाबाद और किरतपुर ब्लॉक के 47 हजार से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के लिए चुना गया है।
एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, संदीप तायल ने बीडीओ एके मौर्य की उपस्थिति में चयनित 25 लघु एवं सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की प्रथम दो हजार रुपये की किस्त सीधे किसानों के खातों में भेजने और उन्हें प्रमाणपत्र देने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रशासन ने ड्वाकरा हॉल में किसानों को दिखाया। कार्यक्रम के तुरंत बाद योजना में चयनित 25 किसानों को ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि चयनित किए गए किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये योजना के अंतर्गत दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तहसील से लघु एवं सीमांत श्रेणी के 47 हजार किसानों को चिंहित किया गया है। आरटीजीएस के माध्यम से प्रथम किश्त उनके खातों में भेजी जा रही है। तहसील प्रशासन ने जिन 25 किसानों को रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रमाण पत्र दिए उनमें विमला देवी, फरीदा, सर्वजीत, शाहनवाज, बिशन सिंह, नत्थू, वेदप्रकाश, कोमल सिंह, हरिराज, कैलाश, वसीम शामिल हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर का लाइव कार्यक्रम दिखाया
नजीबाबाद। प्रशासन की ओर से ड्वाकरा हॉल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रमाणपत्र वितरण का गोरखपुर से लाइव प्रसारण दिखाने के लिए ड्वाकरा हॉल में व्यवस्था की गई थी। इससे पूर्व प्रात: 11 बजे से प्रधानमंत्री की मन की बात का प्रसारण भी दिखाया गया, जिसके चलते चयनित किसानों को प्रमाणपत्र लेने में करीब दो घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें