कोतवाली देहात। ड्वाकरा हाल में रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात का लाइव किसानों एवं क्षेत्र की जनता को दिखाया गया। उसके बाद क्षेत्र के शाहअलीपुर आशा के किसान रूपचंद पुत्र बलदेव मुस्सेपुर की किसान क्रांति पत्नी सुरेश महेश्वरी जट के किसान शाहिद पुत्र इब्राहिम व हकीकतपुर सहसु के किसान दिले राम पुत्र सीताराम को बीडीओ रोहिताश सिंह, कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख राखी अग्रवाल के पति पंकज अग्रवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कोतवाली प्रमोद देशवाल भाजपा नेता भूरे सिंह, शिवपाल सिंह व धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से संबंधी कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर किसानों ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए। किसान सम्मान योजना की सराहना की। इस मौके पर विकास विभाग एवं कृषि विभाग के कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।