फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मुस्सेपुर में शोभायात्रा का विरोध, पुलिस ने संभाली स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुस्सेपुर में शोभायात्रा का विरोध
विज्ञापन

कोतवाली देहात। गांव मुस्सेपुर मंदिर में शिवमूर्ति स्थापना से पूर्व शोभायात्रा को देवता पर पूजन के लिए मुख्य मार्ग से ले जाते समय दूसरे पक्ष महिला और पुरुषों ने रोक दिया। इससे दोनों पक्षों में तनाव हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर कड़ी सुरक्षा के बीच उसी रास्ते से शोभायात्रा निकलवाई। इसके बाद मंदिर में जाकर शिव ओर पार्वती की मूर्ति को स्थापित किया।
विज्ञापन

गांव मुस्सेपुर में प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर में रखी मूर्ति काफी पुरानी हो गई थी। सोमवार को मंदिर के सेवादार कालीचरण द्वारा शिव पार्वती की दूसरी मूर्ति की स्थापना कराई जानी थी। मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव में शोभायात्रा निकल रही थी। शोभायात्रा गांव से पश्चिम में मुस्लिम बस्ती में स्थित देवता पर मुख्य मार्ग से होती हुई जा रही थी। शोभायात्रा मुस्लिम बस्ती में पहुंची तो मुस्लिम समुदाय के ताहिर, सुल्तान, महताब, छोटे, वाजिद और महिलाओं ने विरोध करते हुए रोक लिया। इसकी सूचना हिंदू संप्रदाय के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शोभायात्रा निकालने का विरोध करने वाले पक्ष को समझाया और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवता पर प्रसाद चढ़ाने के बाद शांतिपूर्ण ढंग से वापस उसी रास्ते से शोभायात्रा शिव मंदिर पर पहुंची। उसके बाद पूजा अर्चना के बाद शिव मंदिर में मूर्ति स्थापित की गई । इस अवसर पर हिंदू समुदाय सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें