फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नगर कीर्तन का धूमधाम से आयोजन किया गया। युवाओं ने अनेक करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। सभी से गुरु के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारे में जालंधर से आए भाई हरजीत सिंह, लुधियाना से आईं बीबी जगजीत कौर खालसा ने शबद कीर्तन किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा नई बस्ती की सेक्रेट्री बीबी रजनी कौर ने गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की बधाईयां दीं। इसके बाद नगर कीर्तन प्रारंभ किया गया। नगर कीर्तन में फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी व गतका पार्टी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने धन तेरी सिक्खी पर नृत्य करके सभी का मन मोह लिया। युवाओं ने अनेक हैरतंगेज करतब दिखाए। तलवारबाजी में युवाओं की फुर्ती देखकर सभी हैरत में रहे। नगर कीर्तन का जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन शास्त्री चौक, सिविल लाइन, डाकघर चौराहा, रोडवेज, राम का चौराहा, शंभू दयाल का चौराहा होते हुए नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान सरदार तरनजीत सिंह, चरनजीत सिंह गुलाटी, गोल्डी खुराना, इकबाल सिंह, विक्की कालरा, बीबी प्रकाश कौर, सचिन खुराना, सन्नी गुलाटी, कुलदीप, रिंपी गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें