फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की पत्नी ने बच्चों की पढ़ाई की चलाई मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले प्रवेश कराया अब बच्चों को शिक्षा देंगी सुरभि
विज्ञापन

नजीबाबाद । प्राथमिक स्कूल में खानाबदोश परिवार के बच्चों को प्रवेश दिलाने के बाद अब एसडीएम की पत्नी ने बच्चों को पढ़ाने की भी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।
विज्ञापन

खानाबदोश परिवार के बच्चों के साथ प्राथमिक स्कूल वाहिदनगर के बच्चों को दो घंटे पढ़ाने का समय एसडीएम की पत्नी सुरभि देंगी। तहसील के सामने रह रहे खानाबदोश परिवार के नौ बच्चों को सुरभि ने परिजनों को प्रेरित कर पढ़ाई के लिए प्राथमिक स्कूल वाहिदनगर में प्रवेश दिलाया था। बच्चों को शिक्षा दिलाने की मुहिम सुरभि ने प्रवेश तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने अब खानाबदोश परिवार की छह बालिकाओं सहित नौ बच्चों को रोजाना दो घंटे स्कूल जाकर पढ़ाने की भी जिम्मेदारी ली है। सुरभि ने शनिवार को एबीआरसी मोबीन हसन, शिक्षक राहत अली एवं शिक्षिकाओं की मौजूदगी में बच्चों को पढ़ाया। सुरभि ने बच्चों को मिडे मील का भोजन भी परोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें