फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर से टूटे पड़ा तार, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू। एक सप्ताह से टूटे पड़े 11 हजार की विद्युत लाइन के तार को जुड़वाने की मांग लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। तार को जुड़वाने के लिए ग्रामीण कई बार विद्युत अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बुरावली विद्युत फीडर के गांव हथियाखेड़ा के ग्रामीणों ने एक सप्ताह से टूटे पड़े 11 हजार की विद्युत लाइन के जर्जर तार को जुड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि हथियाखेड़ा से गुलामपुर को जाने वाली 11 हजार की विद्युत लाइन के दो तार एक सप्ताह से हथियाखेड़ा निवासी चंद्रभान के गन्ने के खेत में टूटे पड़े हैं। इससे ग्रामीणों को खेत से पशुओं के लिए चारा लाने में हर समय खतरा बना रहता है। विद्युत लाइन के तार टूटने के कारण ग्रामीण अपनी फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत ग्रामीणों ने बुरावली विद्युत फीडर पर की, लेकिन अभी तक टूटे तारों को ठीक नहीं कराया गया है। गुरुवार की रात टूटे विद्युत तारों से बाजरे के खेत में चिंगारी उठने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी को दी, तब जाकर बिजली सप्लाई बंद की गई। मांग करने वालों में चंद्रभान सिंह, कैलाश सिंह, हरवंश सिंह, चंद्रपाल सिंह, रमेश, रामनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें