फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवारों को न करें जमीन से बेदखल:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब परिवारों को न करें जमीन से बेदखल:डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिया कि सुरक्षित श्रेणी में न आने वाली जमीन पर घर बनाकर रह रहे गरीब व असहाय परिवारों को बेदखल न करें। उस जमीन का पट्टा उन्हीं परिवार के नाम कर दें। प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवारों को 24 घंटे के अंदर सहायता देने व प्राकृतिक आपदा में घर खो चुके परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम ने कहा कि वसूले गए राजस्व से जनहित की योजनाएं चलती हैं। सिंचाई विभाग व मनोरंजन विभाग की वसूली में सुधार करने को कहा। डीएम ने अधिकारियों को अगली बैठक में दस बड़े बकाएदारों के नाम शामिल करने को कहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा को आरसी की सूची तहसीलवार बनवाने तथा तहसीलदारों को शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण होगा। इस दिन स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। डीएम ने कहा कि इस दिन बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान भी किया जाएगा। बैठक में एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, सीएमओ डा.राकेश मित्तल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें