फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट प्लांट की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर सीमेंट प्लांट की घोषणा
विज्ञापन

धामपुर। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर सीमेंट प्लांट लगाने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र का विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ में रविवार को उद्योगों की स्थापना की ग्राउंड मेकिंग सेेरेमनी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम राजनीतिक व औद्योगिक क्षेत्र की हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। इसमें प्रदेश में अनेक उद्योग लगाने की घोषणा हुई। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर सीमेंट प्लांट लगाने की घोषणा की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि सीमेंट प्लांट लगने से क्षेत्र का विकास होगा। बाकी उद्योग भी जिले की ओर रुख करेंगे। इससे रोजगार के अवसरों में इजाफा होगा। सीमेंट प्लांट की घोषणा पर भाजपा विधायक अशोक राणा, महेंद्र धनौरिया, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें