फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला की जमीन में खंभे लगवाने पर दो संप्रदाय आमने सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकीमपुर में बिजली के खंभे लगाने को लेकर विवाद
विज्ञापन

बिजनौर । गांव मुकीमपुर उर्फ खेड़ा में रामलीला की भूमि में जबरन बिजली लाइन निकलवाने के लिए खंभे लगवाने पर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर जाकर खड़े किए बिजली के खंभों को उखड़वा दिया और ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकीमपुर धर्मसी उर्फ खेड़ा में 31 दिसंबर 2017 में रामलीला मैदान में बिना परंपरा के जनाजे की नमाज को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। पुलिस ने तब भी नमाज रुकवा दी थी। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। रविवार को रामलीला की भूमि में बिना रास्ते के एक पक्ष के लोगों ने ठेकेदार से मिलकर बिजली की लाइन निकलवाने के लिए बिजली के खंभे खड़े करा दिए, ताकि यह रामलीला की जगह न रह पाए। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी खंभों को उखड़वा दिया। पुलिस ने मामला बढ़ता देख भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। एसपी सिटी डा.दिनेश सिंह, सीओ उमेश कुमार मौके पर पहुंचे व पूरे मामले की जानकारी ली। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। शहर कोतवाल विजेंद्रपाल राणा के मुताबिक एक संप्रदाय के लोग रामलीला की जमीन में जबरन बिजली के खंभे लगवा रहे थे। खंभे हटवा दिए गए हैं। गांव में विवाद खड़ा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें