फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई बारिश से पुल के नीचे की मिट्टी कटनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश का पानी सूखा स्रोत में आने से पुराना कालागढ़ के पुल को खतरा पैदा हो गया है। मिट्टी के कटान से सड़क कभी भी बैठ सकती है। लोक निर्माण विभाग के जेई बीएम एंथोनी के अनुसार मामले के संज्ञान में आने पर पुल का मुआयना किया जाएगा। पुल की सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी काम होगा, उसे पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

कालागढ़ की पहाड़ियों पर हो रही बारिश का पानी सूखास्रोत में आ रहा है। पानी का बहाव इतना तेज है कि सूखा स्रोत के किनारों के कटान के साथ ही पानी ने पुराना कालागढ़ में मुख्य मार्ग पर बने पुल की एक किनारे की मिट्टी का कटान कर दिया है। यदि समय रहते इस पर विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो खतरा बढ़ सकता है। कभी भी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो सकता है। जिससे पुराना कालागढ़, नई कालोनी व हाईड्रिल कालोनी के आवागमन के बंद होने का खतरा है। बांध परियोजना के कर्मचारी नेता सुरेश सिंह, पुराना कालागढ़ निवासी शमशुद्दीन, हाजी शराफत, हाजी शौकत, हाफिज इमामुद्दीन, सलीम, उमेश, निजामुद्दीन, सुमित्रा देवी आदि ने इस कटान पर चिंता जताते हुए कहा है कि कालागढ़ के प्रवेश के लिए व कालागढ़ से धामपुर मार्ग पर आवागमन के लिए यही एकमात्र पुल है। यदि यहां इस पुल को क्षति पहुंचती है तो इससे पूरा क्षेत्र प्रभावित होगा। उन्होंने निर्माण विभाग से पुल का कटान को रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें