फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने को श्रद्वालुओं का लगा तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुख समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

धामपुर। नगीना हाइवे 74 पर स्थित शिरडी वाले सांई मंदिर पर बृहस्पतिवार को मेले का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में सांई भक्तों ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर भगवान सांई से सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। भजन कीर्तन पर सांई भक्त झूमने को मजबूर हो गए।
इन दिनों जून का माह चल रहा है। स्कूल कालेजों में बच्चों का अवकाश होने से अधिकांश बच्चे घूमने को निकले हुए है। बृहस्पतिवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का प्रसाद चढ़ाने को तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में बच्चों की संख्या ज्यादा रही। कार्यक्रम में मंदिर के व्यवस्थापक सदस्य संजीव अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नीना अग्रवाल, अभय गोयल, राजाराम राजपूत जसपुर, निकेश अग्रवाल जसपुर, तरुण बंसल जसपुर, सुनील कुमार, अनिल माथुर, अनिल शास्त्री व रघुवीर का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें