फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वोट बनवाने को चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नए वोट बनवाने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए नए वोट बनवाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि चुनाव को देखते हुए नए वोट बनवाने में तेजी लाई जाए। उन्होंने 23 से 25 जून तक चलने वाले अभियान में बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों से सहयोग करने पर जोर दिया। सांसद भारतेंद्र सिंह ने विधान सभा, बूथ, सेक्टर स्तर तक नए वोट बनवाने में सहयोग करने को कहा गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चौधरी हेमेंद्र पाल सिंह, डॉ. बीरबल सिंह, डॉ. भुवनेश्वर चौधरी, डॉ. नवनीत गर्ग, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, तपराज सिंह, शेखर चौधरी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


सपा की बैठक में चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
बिजनौर। समाजवादी पार्टी की बैठक में नूरपुर विधान सभा से नवनिर्वाचित विधायक नईमुल हसन का स्वागत किया गया। 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का निर्णय लिया गया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी के सभी पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे चौपाल अभियान में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान ने कहा कि चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से एकजुट हो कर चुनाव की तैयारी में जुटने पर जोर दिया। बैठक में विधायक मनोज पारस, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, मौज्जम खां, शमशाद अंसारी, पूर्व विधायक रुचि वीरा, शीशराम रवि, लोकेश भारद्वाज, महमूद हसन, सुखवीर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, राजेंद्र चिकारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें