फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहफसली खेती से किसान आय को दुगुना करें: सुरेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। कृषि विभाग की ओर से दी मिलियन फार्म्स किसान पाठशाला का गांव तिरलोकपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजन हुआ। इसमें एडीओ कृषि रक्षा सुरेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को सुझाव दिया कि वे खेती के अलावा मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा दें। ऐसा करने से साल 2022 तक वे अपनी आय को दुगनी कर सकते है। खेती में सहफसली खेती फसल चक्र के साथ करें। धान रोपाई से पहले भूमि का शोधन करना चाहिए। इससे यह पता लग सकें कि संबंधित जमीन में कौन का पोषक तत्व कम है और किसकी जमीन को जरूरत है। इस अवसर पर योगेश, महेश, देवेंद्र, इंद्रपाल, हनीफ, रहमान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर स्वरूप सिंह ने की। संचालन इख्तिफार आरिफ ने किया।
विज्ञापन


किसानों को अधिक पैदावार के टिप्स दिए
हरेवली। ग्राम शहजादपुर में तीन दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य कपिल कुमार गुर्जर ने किया। एग्रीकल्चर विभाग के अधिकारी नीरज चौहान ने किसानों को अच्छी फसल लेने के गुर बताए। असली और नकली खाद की पहचान के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मंजू चौहान, बाबू सिंह चौहान, जितेंद्र कश्यप, मनोज कुमार, ओमप्रकाश सिंह, भारत, राजेश कुमार, हृदेश कुमार, सतीश कुमार, बुंदू अहमद, फुरकान, लाल सिंह, चरण सिंह मौजूद रहे। संचालन कृष्णपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें