फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमरपुर के धीरज ने अंतर्राष्ट्रीय खो-खो में मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
धीरज ने अंतरराष्ट्रीय खो-खो में मचाया धमाल
विज्ञापन

बिजनौर। गांव तैमूरपुर दीपा उर्फ तिमरपुर के धीरज ने अंतरराष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में टीम इंडिया की ओर से खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस के सराहनीय कार्य के लिए चुनाव पर्यवेक्षक /आईएएस अफसर विजय वागमरे एवं उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी एवं एथलेटिक्स कोच जयवीर सिंह के अनुसार 22, 23 मई को हरियाणा के फरीदाबाद में हुई अंतर्राष्ट्रीय खो-खो टेस्ट सीरीज में धीरज ने टीम इंडिया की ओर से खेलकर जिले का नाम रोशन किया है। धीरज ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के खो-खो कोच मुकुल कुमार के सानिध्य में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। धीरज ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच मुकुल कुमार को दिया है। इस अवसर पर पुलक कुमार डे, चित्रा चौहान, जिला खो-खो संघ के सचिव मुकुल कुमार, हिमांशु कुमार, धर्मदेव भाटी, अजीत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सैयद सादिक अनीस, अशविंदर कौर, विक्की गुप्ता, कमल कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें