बैंक की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की
बिजनौर। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में बैंक अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बैक की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अनिल शर्मा ने बताया कि बैंक द्वारा वर्ष 2017-18 में 224.68 करोड़ का परिचालन लाभ अर्जित किया गया। बैंक की कुल पूंजी 635.90 करोड़ रुपये तक बढ़ गई है। बैंक ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 20.90 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उपभोक्ताओं को 6250 करोड़ का ऋण वितरित किया। बैंक की कुल जमा 7583 करोड़ से 18.55 करोड़ रुपये बढ़कर 8990 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक का कुल व्यवसाय 19.50 प्रतिशत बढ़कर 15240 करोड़ रुपये हो गया है। चालू वर्ष में बैंक का शुद्ध एनपीए 1.3 प्रतिशत है। यह सभी ग्रामीण बैंकों में सबसे कम है। अनिल शर्मा ने बताया कि स्टाफ की बैंकिंग ज्ञान में वृद्धि व बेहतर ग्राहक सुविधा के लिए स्टाफ लर्निंग सेंटर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि विजन 2024 के अनुसार बैंक का कुल व्यवसाय 40 हजार करोड़ तक ले जाया जाएगा।