फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित चलाई जाएं बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनें
विज्ञापन

नजीबाबाद। काफी समय से बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग की गई। स्थानीय अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर ट्रेनें न चलने से जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

बार संघ के पूर्व संयुक्त सचिव देव प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल तहसील के प्रशासनिक अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिसमें बताया गया कि लखनऊ- सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन और ऋषिकेश- बांदी कुई पैसेंजर ट्रेनें नियमित रूप से नहीं चलाई जा रही हैं। ट्रेनें न चलने से सबसे ज्यादा परेशान दैनिक यात्रियों को हो रही है। इनके अलावा छोटे-छोटे स्टेशनों से जुड़े लोगों को ट्रेन उपलब्ध न होने से उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने बंद पड़ीं दोनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सुचारु करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अरविंद राजपूत, घनश्याम सिंह, सुनील वशिष्ठ, अशोक कुमार, सिद्घार्थ कुमार, विजय शंकर पांडेय, गजेंद्र, देवेंद्र आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें