फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, ससुराल वालों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एक महिला करीब एक माह से दो बच्चों समेत लापता है। महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुत्री और उसके दोनों बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

गांव जटपुराबौंडा निवासी तेजपाल सिंह ने मंडावली थानाध्यक्ष को सौंपे पत्र में बताया कि उसकी बहन लोकेश की शादी पांच वर्ष पहले उत्तराखंड के गांव चिड़ियापुर निवासी कलवा के पुत्र सोनू से हुई थी। शादी के बाद से ही बहन के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार मारपीटकर उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि 20 अप्रैल को फोन पर सूचना मिली कि उसकी बहन और बच्चों को उसके पति और ससुराल वाले कहीं ले गए हैं।
फोन पर लोकेश और दो छोटे छोटे बच्चों चार वर्षीय पुत्री कविता और पांच माह के अबोध बालक कावेंद्र के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की गई। तेजपाल का आरोप है कि जब वह अपनी बहन की ससुराल पहुंचा, तो वहां से जीजा समेत सभी लोग गायब थे। श्यामपुर थाने को सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तेजपाल ने मंडावली पुलिस से अपहृत बहन, दोनों बच्चों का पता लगाने और रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें