फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर नवादा में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। ब्लॉक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में नजीबाबाद की हिमालयन कॉलोनी के धावकों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

गांव राजपुर नवादा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह एवं निर्भय त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को खेल के क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी से बचाने की जरूरत है। टेलीविजन, मोबाइल, वीडियोगेम में व्यस्त होकर युवा पारंपरिक खेलकूद को भूल रहा है। तीन किलोमीटर दौड़ में नजीबाबाद की हिमालयन कालोनी निवासी शिवम, ललित व छोटू और 1600 मीटर दौड़ में हिमांशु, आबिद व सुहेल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में रामनगर निवासी कार्तिक ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय एवं ताहरपुर निवासी अवनीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में गाजीपुर, ताहरपुर, हुसैनपुर, राजपुर नवादा, हरेवली, सिकरौडा, कल्याणपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आकाश त्यागी, अरुण कुमार, चौधरी राहुल, राजीव त्यागी, अतुल त्यागी, हरगोविंद शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें