सकुंजबाला बनी पश्चिमी उप्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष
बिजनौर। वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष लीना सिंघल ने बताया कि पूर्व डिप्टी बीएसए सकुंजबाला अग्रवाल को पश्चिम उप्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह पद वैश्य समाज उप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय गोयल की संस्तुति पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करने को कहा गया है। सकुंजबाला अग्रवाल अपनी कार्यशैली के लिए जानी जाती रही है। नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव में भी भाजपा की प्रबल दावेदारी थी। कई महिला संगठनों से जुड़ी हुई है तथा सरकारी सेवाकाल पूरा करने के बाद से सकुंजबाला अग्रवाल लगातार सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हुई है।
कर्मचारियों को मिले पुरानी पेंशन
बिजनौर। उप्र लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की बैठक में पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग की गई। जिला संरक्षक लीलापत की अध्यक्षता व देवेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में अटेवा के प्रांतीय संगठन मंत्री चंद्रहास ने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी एक मंच पर है। सभी को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। शिक्षकों व कर्मचारियों के हको की लड़ाई जारी रहेगी। वक्ताओं ने 30 अप्रैल को दिल्ली में प्रस्तावित रैली में भी प्रतिभाग करने पर जोर दिया। बैठक में महेश कुमार, दिग्विजय सिंह , वरखा सैनी, आस्था वर्मा, दयाराम, नरेश कुमार, रामशेर सिंह, दीपक कुमार व मनोज कुमार आदि ने विचार रखे।